बिहार के सीएम बनने के सवाल पर चिराग पासवान ने दिया ये जवाब, शादी नही करने की बताई ये वजह

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान सोमवार को दिल्ली में डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म न्यूज़ नशा के पर्यावरण पर आयोजित कॉन्क्लेव सांस चलती रहे जिंदगी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

कार्यक्रम में चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के नारे देने वाले अपने नेपोटिज्म से लड़ाई का भी किस्सा साझा किया। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अब काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि,अगर अब मुझे उनके साथ काम करना होता तो वो मुझे भी नेपोटिस्म के नाम पे काफी कुछ कह देती।

पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री बनने के इच्छा को प्रकट करते हुए कहा कि, मुझे खुद की लकीरें इतनी बड़ी करनी है कि उसे कोई दूसरा देख कर लौट जाए। उन्होंने कहा, वो बिहार के लिए बहुत कुछ करना चाहता है। पिछले 2 दशक से मौजूदा सीएम सत्ता पर हैं लेकिन विकसित राज्य नहीं बना पाए।

आज बिहार अगर पिछड़ता जा रहा है तो इसकी वजह शिक्षा की बदहाल स्थिति है। स्वास्थ्य के हालात ऐसे हैं जिसमें मुख्यमंत्री खुद की आंखों का ऑपरेशन करवाने कई किलोमीटर दूर दिल्ली आते हैं। आज बिहार की पहचान नालंदा यूनिवर्सिटी से पहचान होती है, लेकिन फिर भी बिहार बहुत पिछड़ता जा रहा है।अब बिहार में सरकार बदलकर उसे सुधारने का समय आ गया है।

उन्होंने नीतीश कुमार के बदलते रंग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, उनका के कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। वो लड़ते किसी और के साथ है। सरकार किसी और के साथ बनाते है। अगर वो फिर से अपना गठबंधन बदलते है तो ये आश्चर्य की बात नहीं होगी।

अपने शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि,अभी जनसेवा में इतना बिजी हु की मुझे निजी जीवन में क्या करना उसके बारे कुछ सोचा नही है। शादी के बारे में अभी तक कोई भी विचार नही किया है।

Related Articles

Back to top button