पूर्वोत्तर के मणिपुर, अरुणाचल मेघालय और मिजोरम में बढ़ रही कोरोना की संख्या

गुवाहाटी, पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि कुछ राज्यों में संख्या में कमी भी आ रही है। संक्रमित होने वालों के आसपास ही स्वस्थ होने वालों की संख्या भी हो रही है। देश में जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है वहीं पूर्वोत्तर में संख्या का बढ़ना निश्चित रूप से चिंता का विषय बना हुआ है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार 388 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या आठ लाख 98 हजार 383 हो गई है। इनमें आठ लाख 37 हजार 951 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल पांच हजार छह मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।

इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 49 हजार 139 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक नौ हजार 372 मरीजों की मौत हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 55 मरीजों की जान जा चुकी है।

असम में नये संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार 547 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख 52 हजार 425 पहुंच गई है, जबकि पांच लाख 30 हजार 678 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दो हजार 426 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 15 हजार 346 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार 54 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 25 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में एक हजार 327 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 88 हजार 50 है जबकि 76 हजार 279 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 32 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा दस हजार 347 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार 424 मरीजों की मौत हुई है जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 15 मरीजों की जान जा चुकी हुई है।

त्रिपुरा में 457 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 74 हजार 843 हो गई है। इनमें 69 हजार 707 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 501 मरीज स्वस्थ हुए हैं। चार हजार 345 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 728 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 558 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 58 हजार 833 हो गई है जबकि 53 हजार 638 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 375 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार 221 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 974 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 418 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 44 हजार 222 है जबकि 39 हजार 634 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 365 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार 384 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 204 मरीजों की मौत हुई है जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की जान जा चुकी है।

मिजोरम में इस बीच 725 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 29 हजार 20 हो गई है। इनमें से 22 हजार 231 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 170 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि छह हजार 662 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 127 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 105 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 26 हजार 943 है। राज्य में कुल 24 हजार 943 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 41 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि एक हजार 218 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 535 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 251 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 24 हजार 47 हो गई है। इनमें से 20 हजार 841 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 96 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि दो हजार 616 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 326 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button