अतीक अहमद हत्याकांड में अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने तोड़ी चुप्पी

अतीक अहमद हत्याकांड के बाद तमाम नेताओ की प्रतिक्रिया के बाद अब कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोडी है, प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा की, “हमारे देश का क़ानून संविधान में लिखा गया है, यह क़ानून सर्वोपरि है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, मगर यह देश के क़ानून के तहत होनी चाहिए। किसी भी सियासी मक़सद से क़ानून के राज और न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करना या उसका उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। जो भी ऐसा करता है, या ऐसे करने वालों को सरंक्षण देता है, उसे भी ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उस पर भी सख्ती से क़ानून लागू होना चाहिए। देश में न्याय व्यवस्था और कानून के राज का इकबाल बुलंद हो, यही हम सबकी कोशिश होनी चाहिए।”

Related Articles

Back to top button