मरने के बाद नसीब नहीं हुआ शव वाहन, ठेले से घर पहुंचा शव

लखनऊ –उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं अभी भी आम जनता से कोसों दूर हैं। इसका कारण संसाधनों, डाक्टरों के साथ स्टाफ के अभाव में संचालन न हो पाना है। आज भी जांच, इलाज के लिए लोगों चक्कर लगाने पड़ रहे है। जबकि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।

बावजूद भी में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। सूबे के मुखिया सालों से झूठे आश्वासन देकर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने का सपना दिखाते चले आ रहे हैं। अब मंत्री जी आप ही इन दम तोड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को ऑक्सीजन देने का काम कर सकते हैं।

मामला जरा सा राजधानी से सटे मोहनलालगंज का है। जहां पर एक वीडियो सामने आया। यहां एक युवक की मौत के बाद उसका शव ठेले पर रखकर ले जाया गया। इस बीच उसकी पत्नी भी पीछे पैदल चलती नजर आई।
मोहनलालगंज का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक युवक का शव ठेले पर ले जाया जा रहा है। वहीं इस बीच मृतक युवक पिंटू की पत्नी ठेले पर रखे शव के पीछे-पीछे पैदल चलती हुई नजर आती है। सरकारी अस्पताल से पिंटू को मृत घोषित किया गया था। हालांकि उसके बाद शव वाहन न मिलने पर परिजन ठेले पर डेडबॉडी रखकर ले गई।

Related Articles

Back to top button