बिहार से हरियाणा पहुँचे नितीश कुमार, खेलेंगे कौन सा राजनीतिक दाव

बिहार के मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार हरियाणा के फतेहाबाद में देश भर के विपक्षी दिग्‍गज नेताओं के साथ इनेलो की सम्‍मान रैली में शामिल होंगे। नीतीश कुमार एक खास मिशन पर हरियाणा आ रहे हैं।

बिहार से हरियाणा पहुँचे नितीश कुमार, खेलेंगे कौन सा राजनीतिक दाव

बिहार के मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार हरियाणा के फतेहाबाद में देश भर के विपक्षी दिग्‍गज नेताओं के साथ इनेलो की सम्‍मान रैली में शामिल होंगे। नीतीश कुमार एक खास मिशन पर हरियाणा आ रहे हैं। वह क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस के साथ रणनीति पर चर्चा करेंगे।

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज फतेहाबाद में पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर होनेवाली सम्‍मान रैली में भाग लेने आ रहे हैं। नीतीश कुमार इस बार हरियाणा खास मिशन पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह यहां क्षेत्रीय दलों के नेताओं से मंत्रणा के बाद दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे और इस दौरान उनके साथ लालू प्रसाद यादव भी रहेंगे। विपक्षी एकता की मुहिम में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की भी अहम भूमिका होगी। वहीं दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि इस रैली में हिस्सा नहीं ले रहा जिससे एकता प्रयासों को झटका लगा है।

रैली में शामिल होने के साथ ही नीतीश क्षेत्रीय दलों को भी कांग्रेस से हाथ मिलाने के लिए मनाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह इतना आसान नहीं है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में इनेलो को उन्‍होंने इसके लिए तैयार कर लिया है। इनेलो महासचिव अभय चौटाला ने कहा है कि उनकी पार्टी राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कांग्रेस के साथ गठजोड़ में शामिल होने को तैयार है।

बता दें कि हरियाणा में इनेलो और कांंग्रेस अब तक एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते रहे हैं। राज्‍य में वे प्रमुख प्रतिद्वंद्वी दल रहे हैं, लेकिन भाजपा की हरियाणा में मजबूती और दो बार से सत्‍ता में काबिज रहने से हालात बदल चुके हैं। कांग्रेस राज्‍य में प्रमुख विपक्षी दल है तो इनेलो अपना सियासी आधार काफी हद तक गंवा चुका है और इसे दोबारा हासिल करने के लिए जोर लगा रहा है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button