चक्रवाती तूफान निसर्ग 120 किमी की रफ्तार से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया

चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा गया है। तूफान मुंबई के अलीबाग तट से टकरा गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया है। मुंबई के कई इलाकों में पेड़ गिर गए हैं। इस समय मुंबई के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ साथ बारिश भी हो रही है। वही लोग भी अपने अपने घरों में बैठे हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले ही कह दिया था कि लोग अपने घरों में रहे। मुंबई के इतिहास में इतनी तेज तूफान पहली बार आया है।

Related Articles

Back to top button