NIA का बड़ा खुलासा – आतंकी गतिविधियों वाला घर हुआ अटैच

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उत्तर प्रदेश में अल-कायदा सदस्य द्वारा आतंकी हमलों की तैयारी के लिए उपयोग किए जाने वाली सामग्री को बरामद किया है। बताया जा रहा कि ये आतंकवाद गतिविधिया को चलाए रखने के लिए प्रयोग में आ रहीं थी। 

उत्तरप्रदेश के लखनऊ के दुबग्गा में स्थित घर संख्या 602/400, आदनानपल्ली, रिंग रोड में आरोपी मिन्हाज अहमद रह रहा था। यह घर मिन्हाज के पिता, सिराज अहमद, और उनकी मां और भाई के नाम पर पंजीकृत है। जहां घर की तलाशी लेने के बाद वहां पेट्रोल बॉम्ब, IEDs आदि तैयार करने की सामग्री मिली जिससे इस आतंकवादी हमलों की तैयारी का पता चला।

आरोपी मिन्हाज, आदिल नबी तेली के साथ मिलकर काम कर रहा था। जो कि अन्य आतंकवादी संगठन मुसा के साथ मिलकर काम कर रहा था। इस संगठन प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन “लश्कर-ए-तैबा” के सहयोगी संगठन  TRF के साथ जुड़ा हुआ था।

हालांकि मुसा को सुरक्षा बलों के साथ 16 मार्च 2022 को एक संघर्ष में मार दिया गया था। इस पर NIA ने इस संपत्ति को 1967 के UA (P) Act के अनुभाग 25 के तहत अटैच कर लिया है।

कश्मीर से जुड़ाव –

NIA (National Investigation Agency) द्वारा एक मामले की जाँच जिसमें AQIS (Al-Qaeda in Indian Subcontinent) के सदस्यों की नियुक्ति करने के संदर्भ में जांच में मिन्हाज के मुसा के संबंधों का पता लगाया। NIA ने पाया कि आरोपी मिनाज आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन प्रदान करता था। उद्देश्य कश्मीर में हिंसक जिहादी (आतंकवादी गतिविधियों) को आगे बढ़ाने का था।

क्या क्या बरामद हुआ –

सोमवार की जांच ने NIA ने एक कुकर बरामद किया जिसमें IED तैयार किया जा रहा था। यही नहीं मिनाज ने एक छोटे IED सैम्पल का निर्माण भी कर लिया था।

इसके अलावा NIA ने पाया कि मिनाज IED तैयार करने के वीडियो बनाए जिसे उसने मुसा के साथ साझा किया था। साथ ही पेट्रोल बॉम्ब भी तैयार किया था। मिनाज के पास पिस्टल गोलिया भी मिली जिसे उसमे पहली मंजिल में छिपाया था।

यह मामला पहले FIR संख्या -10/2021 के रूप में 11 जुलाई 2021 को ATS, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा पंजीकृत किया गया था। इसके बाद 29 जुलाई को NIA ने इस केस को अधिग्रहण किया था।

अब तक NIA ने अब तक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

Related Articles

Back to top button