ऑस्ट्रेलिया में नवनियुक्त उच्चायुक्त ने उपराष्ट्रपति से की भेंट

नयी दिल्ली ऑस्ट्रेलिया में भारत के नव नियुक्त उच्चायुक्त मनप्रीत वोहरा ने बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से भेंट की। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां एक संदेश में यह जानकारी दी।

सचिवालय ने  वोहरा की  नायडू से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।

वोहरा को मार्च में ऑस्ट्रेलिया में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह मेक्सिको में

राजदूत थे। वह 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।

Related Articles

Back to top button