एक दूजे के हुए नेहा-आदित्य ! सेट पर ही रचाई शादी !

लड़ते झगड़ते हो गया प्यार….दूल्हा दुल्हन भी तैयार….सेट पर ही सज गया मंडप….सेट पर बाराती भी…गाना भी…बजाना भी…औऱ दूल्हा दुल्हन के लिए जयमाला भी | जी हां…ये दोनों अक्सर इंडियल आइडल शो के सेट पर मस्ती करते नजर आते हैं। नेहा जहां शो में जज हैं तो वहीं आदित्य शो के एंकर हैं। आदित्य सेट पर अक्सर नेहा से फ्लर्ट करते नजर आते हैं। लोगों को भी इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। इन दोनों के रिश्तों को लेकर खबरे उस समय और भी ज्यादा गर्म हो गईं | जब सेट पर आदित्य और नेहा दोनों के पैरेंट्स रिश्ता लेकर सेट पर आए औऱ दोनों की जोड़ी को पसंद किया |

सिर्फ इतना ही नहीं सेट पर ही दोनों के पैरेंट्स ने शगुन के साथ शादी की डेट फिक्स कर दी थी | यहां तक नेहा के साथ शो के जज विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिय़ा ने भी इस रिश्ते से सहमति जताई थी | इसके बाद से ही एक के बाद एक खबरे आने लगीं कि नेहा और आदित्य जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस दरमिया दोनों की एक साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नेहा और आदित्य सेट पर शादी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में स्टेज पर ही मंडप सजा दिख रहा है। कंटेस्टेंट बाराती बने हैं। नेहा औऱ आदित्य के लिए जयमाला लायी जाती है। साथ ही आपको ये भी बता दें कि दोनों की शादी में हिमेश रेशमिया कि पत्नी सोनिया भी पहुंची थी। जिन्होंने ने एकदम से पहुंच कर सरप्राइज दिया था। हिमेश की पत्नी नेहा और आदित्य के लिए गिफ्ट भी लेकर पहुंची थीं। ये फोटो भी काफी वायरल हो रही हैं। लेकिन लेकिन लेकिन यहां एक ट्विस्ट है।


दरअसल ये सारा खेल शो की टीआरपी को भुनाने के लिए रचा गया है। क्योंकि इन दोनों की शादी से शो की टीआरपी लगातार हाई हो रही है। हर एपिसोड में कोई न कोई रस्म देखने को मिल ही रही है। लेकिन इन दोनों के ही फैंस को ये शादी सच लग रही हैं। जिस पर आखिरकार सिंगर और आदित्य के पिता उदित नारायण को सफाई देनी पड़ी। एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा कि आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर उसकी शादी की अफवाह सही होती तो मैं औऱ मेरी पत्नी सबसे ज्यादा खुश होते। अगर कुछ दिनों में आदित्य की शादी होती तो वो हमें जरुर बताता। ये लिंक अप औऱ शादी की बातें सिर्फ और सिर्फ अफवाह है जो शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए हैं। साथ ही उदित नारायण ने ये भी कहा कि नेहा बहुत अच्छी लड़की है। उसने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। हमें उसे अपनी बहू स्वीकार करने में जरा भी हिचक नहीं होगी। अगर ये बात सच होती तो। वैल ये शादी की कितनी सच है ये तो पता नहीं लेकिन ऐसा कहकर उदित नारायण ने आदित्य के लिए आगे के रास्ते खोल दिए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=O0CNfD5JC6I

Related Articles

Back to top button