नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक।

दिल्ली: भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने एक बार और इतिहास रचा है। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

यह उपलब्धि हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा पहले भारतीय हैं।नीरज ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम को एक मीटर से भी कम अंतर से हरा दिया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया और अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखने में सफल रहे। 87.82 मीटर के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन नदीम को रजत पदक मिला।चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के इतिहास में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक और कुल मिलाकर तीसरा पदक है। आखिरी प्रयास में नीरज ने रजत और महिला की लंबी कूद में अंजू बाबी जॉर्ज ने 2003 में कांस्य पदक जीता। भारत ने पहली बार 1983 में विश्व चैम्पियनशिप में भाग लिया।निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद, नीरज चोपड़ा एक ही समय में ओलंपिक और विश्व चैंपियन खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

बिंद्रा ने 23 साल की उम्र में विश्व चैम्पियनशिप और 25 साल की उम्र में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।

Related Articles

Back to top button