अखिलेश के आदेश पर समाजवादी छात्रसभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित, जाने लिस्ट में किसका है नाम

समाजवादी छात्रसभा की 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर दी गई

लखनऊ: विधानसभा चुनाव को लेकर सपा मुखिया जोरदार रैलिया कर रहे है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद समाजवादी छात्रसभा की 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। नेहा यादव अध्यक्ष, संदीप स्वर्णकार महासचिव और रोहित सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए है।कार्यकारिणी में अनुराग वर्मा, अनिल यादव, सर्वेश सिंह और हर्ष वशिष्ठ को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में 12 सचिव, 32 सदस्य व नौ विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शाहनवाज अब्बासी को राष्ट्रीय सचिव के साथ दिल्ली प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

सरकार ने गरीब जनता के करोड़ों रुपये का दुरुपयोग किया

समाजवादी पार्टी ने यूपी में निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को पत्र लिखा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यह पत्र लिखा है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को प्रयागराज में सम्पन्न हुई जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए परिवहन निगम की हजारों बसों से लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाया गया। इसके पहले भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में परिवहन निगम की बसों को लगाया जा चुका है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी खजाने से म है। विधानसभा निर्वाचन 2022 निकट है। प्रधानमंत्री भाजपा के चुनाव की तैयारी के लिए लगातार यूपी में कार्यक्रम कर रहे हैं और इसमें सरकारी तंत्र और धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के मंत्री, विधायक, नेता, कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उम्मीद है कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा।

Related Articles

Back to top button