केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए पलड़ा भारी…

मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए निर्विवाद चेहरा केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का पलड़ा भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। एक ओर चंबल की सीटों की संख्या उप चुनाव में ज़्यादा होने से स्थानीय चेहरा मुख्यमंत्री के लिए प्रोजेक्ट करना भारतीय जनता पार्टी की प्लानिंग है। जबकि शिवराज सिंह चौहान की पार्टी में स्वीकार्यता पर भी कलह की खबरें है।

हमारी जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नही बनाने के पीछे कई तर्क भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के सामने रखे जा रहे है। उनके चेहरे को आगे रखकर चुनाव हुए थे और जनता ने उन्हें नकार दिया था।

आगामी लगभग 6 महीने में उपचुनाव होने है, जिनमें अधिकतर सीटें ग्वालियर चंबल अंचल की है। अगर इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं जीत पाई तो दुबारा कांग्रेस की सरकार बन जाएगी।

अगर मुख्यमंत्री चम्बल से हुआ तो ही उपचुनाव में 24 में से अधिकतर सीट भाजपा जीत पाएगी। चम्बल से मुख्यमंत्री मतलब नरेंद्र सिंह तोमर की ही दावेदारी सबसे मज़बूत मानी जा रही है।

फ़िलहाल कल विधायक दल का नेता चुना जाएगा, 24 को भाजपा सरकार बनाने का दावा करेगी। इसके बाद 25 मार्च को नई सरकार शपथ ले सकती हैं, क्योंकि 26 को राज्यसभा का चुनाव हैं।

अब देखनें बाली बात यह होतीं हैं कि कौन होगा मुख्यमंत्री, क्या भारतीय जनता पार्टी इन सभी सीटों पर चुनाव जीत पाएंगी।

Related Articles

Back to top button