नायडू ने अजित सिंह के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

नायडू ने बृहस्पतिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि चौधरी अजित सिंह के कृषि और किसानों की उन्नति में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

नायडू ने कहा, “ पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनेता चौधरी अजित सिंह के असामयिक निधन का समाचार पा कर दुखी हूं। कृषि और कृषकों की प्रगति में आपका योगदान सदैव आदरपूर्वक याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके परिजनों एवं सहयोगियों के साथ हैं। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।”

Related Articles

Back to top button