तमिल अभिनेता विवेक के निधन पर नायडू ने जताया शोक

नयी दिल्ली उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तमिल हास्य अभिनेता विवेक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि उन्होंने अपने अभिनय से जनमानस को प्रभावित किया है।

नायडू ने शनिवार को यहाँ जारी एक संदेश में कहा कि सिनेमा में निभाये अपने चरित्रों से विवेक ने अपने आप को जनमानस से जोड़ दिया था।

नायडू ने कहा, “ प्रसिद्ध तमिल अभिनेता विवेक के निधन से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति।”

Related Articles

Back to top button