बदायूँ: प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रही नगर पालिका बिसौली

बदायूँ : देश के प्रधानमंत्री भले ही स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कितने ही कवायद कर रहें हो लेकिन उनकी सरकार के नुमाएंदे य फिर अधिकारी इसको पलीता लगाते नजर आ रहें हैं। ताज़ा मामला जनपद बदायूं के बिसौली नगर पालिका का सामने आया है। यहाँ पर शौच मुक्त भारत के अंतर्गत शौचालय तो बनाये गए लेकिन उनका उपयोग कोई नहीं कर सकता क्योंकि उन शौचालयों में ताले जड़ दिए गए हैं। महिला शौचालय में भी ताले पड़े हुए हें जिससे नई नवेली दुल्हनों को भी बहार शौच को जंगल में जाना पड़ता है। जिससे आमजन के साथ खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।

वहीं अगर नगर पालिका बिसौली कस्बे में साफ़ साफ़ सफ़ाई की बात की जाय तो गंदगी की वजह से कस्बे में बुरा हाल है गंदगी का अम्बार लगा हुआ हे जिससे संक्रमित बीमारी फैलने की भारी आशांका है।

वही जब इन सभी संमस्याओ के बारे में वार्डो के मेम्बरों के साथ स्थानीय जनता से पूछा तो उन्होंने बताया की हम लोग ने लगातार अपनी समस्याओं से अवगत कराया है लेकिन कोई असर नहीं होता क्योंकि यहाँ पर चेयरमेन समाजवादी पार्टी के है और हम लोग भारतीय जनता पार्टी के सभासद है।

Related Articles

Back to top button