पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी हुए सुपुर्द-ए-खाक

मुख्तार के जनाजे में शामिल हुआ शहाबुद्दीन का बेटा।

उत्तर प्रदेश (गाजीपुर):मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में आज दफनाया दिया गया। गुरुवार की देर रात मुख्तार अंसारी के निधन के बाद शुक्रवार को दिन भर पूर्वांचल के माफिया की बांदा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चली।

इसके बाद मुख्तार का शव परिजनों को सौंपा गया।मुख्तार अंसारी के मोहम्मदाबाद आवास के बाहर उनके समर्थकों की नारेबाजी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उत्तरप्रदेश इस समय हाई अलर्ट पर है। कई जिलों में आज भी पुलिस द्वारा गश्त की जा रही है। बता दें कि, मुख्यतार अंसारी के जनाजे के दौरान कब्रिस्तान में केवल उसके परिवार को ही जाने की इजाजत दी गई थी।

मुख्तार अंसारी के जनाजे में RJD के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा मुख्तार अंसारी भी शामिल होने गाजीपुर पहुंचे थे। कई नेताओं ने मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल भी उठाए थे। मुख्तार अंसारी के परिजनों ने जेल में स्लो पॉइजन दिए जाने की बात कही थी।

इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच के आदेश भी दे दिए गए हैं। ग़ाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता अंबिका चौधरी ने कहा कि, हम यहां अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने आए हैं। आज गरीबों का एक मसीहा चला गया।

Related Articles

Back to top button