म.प्र.कांग्रेस महासचिव गुप्ता ने छोड़ा कांग्रेस का दामन जिलाध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप

दतिया। म.प्र.काॅग्रेंस महासचिव मुरारीलाल गुप्ता ने कांग्रेस के सभी पदो एवं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। उन्होंने अपने त्याग पत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर भी आरोप लगाये हैं।

मुरारीलाल गुप्ता ने बताया कि मैं विगत 15 वर्षो से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हूँ और पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर संगठन का कार्य किया है। मैं काॅग्रेंस की विचारधारा और आम जनता के प्रति कर्तव्य निष्ठा से बहुत प्रभावित था परन्तु वर्तमान परिवेश में दतिया के जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव की कार्यशैली से बहुत ही ज्यादा दुःखी हूं। दतिया जिला कांग्रेस के मुखिया होने के बाव जूद उन्होंने अपने कभी भी राजनैतिक धर्मो और कर्तव्यों का पालन नहीं किया। वह हमेशा ही मेरी और मेरी टीम की उपेक्षा करते हैं। जब मुझ पर केसा दर्ज हुआ, ऐसे विपरीत समय में भी उन्होंने मुझसे सम्पर्क तक नहीं किया। जबकि ऐसे समय में उन्हें मेरी तरह से मदद् के लिए आगे आना चाहिए था। इन सभी बातों से परेशान होकर मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों एवं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ।

Related Articles

Back to top button