MP By-Election Result : 16 सीटों पर BJP की जीत, शिवराज सरकार के ये 3 मंत्री हारे

भोपाल। मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में शिवराज-सिंधिया की जोड़ी चलती हुई नजर आ रही है। मंगलवार देर रात तक 23 सीटों के नतीजे घोषित किए गए थे। इनमें 16 पर भाजपा और 7 पर कांग्रेस जीत चुकी थी। भाजपा 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही थी।
विधानसभा उपचुनावों में शिवराज सरकार के दो पूर्व मंत्रियों समेत 14 मंत्री चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से 11 मंत्री जीत चुके हैं या जीत के करीब हैं। उधर, डबरा, दिमनी और सुमावली में बड़ा उलटफेर दिखाई दिया। डबरा से मंत्री और तीन बार की विधायक इमरती देवी, सुमावली से मंत्री एंदल सिंह कंसाना और दिमनी से मंत्री गिर्राज दंडोतिया चुनाव हार गए हैं।

कमलनाथ और दिग्विजय गद्दार: ज्योतिरादित्य

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपचुनाव में समर्थन के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने चुनाव परिणामों के बाद एक बार फिर कमलनाथ और दिग्विजयसिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- नतीजों ने साबित किया है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह गद्दार हैं। गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने के बाद लगातार कांग्रेस नेता उन्हें गद्दार कहते थे और चुनाव अभियान में भी यह शब्द जमकर चला था।

Related Articles

Back to top button