पश्चिम बंगाल में 41 हजार से अधिक सैंपल टेस्ट, पीड़ितों की संख्या 2.66 लाख

कोलकाता। पश्चिम बंगाल धीरे-धीरे कोरोना महामारी से मुक्त हो रहा है। शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब यहां रिकवरी रेट बढ़ कर 87.92 फ़ीसदी पर पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 41128 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 3340 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके कारण राज्य में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 266974 पर पहुंच गई है। इनमें से पिछले 24 घंटे के दौरान 3013 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 234712 पर पहुंची है। इसके साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान एक्टिव लोगों की संख्या में 265 की बढ़ोतरी हुई है और 27130 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। हालांकि पिछले 24 घंटे में 62 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हुई है। इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5132 पर पहुंची है। अब तक कुल 3355726 लोगों के सैंपल जांच गए हैं इनमें से 7.96 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button