भारत में 1 लाख 51 हजार से ज्यादा लोग Covid19 संक्रमित, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा मौत

देश में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1 लाख 51 हजार से ज्यादा हो चुका है। हर दिन यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 हो चुकी है जिसमें 4 हजार 337 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है हालांकि अब तक 64000 से ज्यादा लोग इस घातक वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

वहीं पिछले 24 घंटे में भारत में कुल 6387 कोरोनावायरस संक्रमित नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 170 लोगों की मौत पिछले 24 घंटों में हो चुकी है। अभी देश में 83000 से ज्यादा कोरोनावायरस एक्टिव केस हैं। वही देश में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले महाराष्ट्र में मौजूद है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 54758 हो चुका है जिसमें से 1792 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 97 लोगों की मौत भी हो चुकी है जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र ऐसे राज्यों में शामिल हो चुका है जो दुनिया के सबसे बड़े हॉटस्पॉट में आता है।

वहीं तमिलनाडु में भी कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। तमिलनाडु में कोरोनावायरस के 17000 से ज्यादा संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद गुजरात में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुजरात में 14821 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से अब तक 915 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं राजधानी दिल्ली में भी कोरोनावायरस ने कहर बरपा रखा है। राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 14465 हो चुका है। अब तक 288 लोगों की राजधानी दिल्ली में इस घातक वायरस की वजह से मौत भी हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में हाल यह है कि दिल्ली से सटे राज्यों में दिल्ली वालों को जाने तक नहीं दिया जा रहा है। सिर्फ मूवमेंट पास के जरिए ही दूसरे राज्यों में जाने की अनुमति मिल रही है। गाजियाबाद नोएडा और गुरुग्राम में दिल्ली वालों को बिना मूवमेंट पास के जाने की सुविधा नहीं है। जिसके कारण वहां बड़ा जाम भी लग रहा है। वही गुरुग्राम में प्रवेश करने के लिए लोगों को मूवमेंट पास के साथ-साथ कोरोनावायरस टेस्ट कराना जरूरी है। तभी गुरुग्राम में प्रवेश मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button