मोदी सरकार के मंत्री ने किया बड़ा दावा, बताया कौनसी पार्टी किस नंबर पर

अर्जुन मेघवाल ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस चौथे या पांचवें नंबर की पार्टी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव जैसे-जैसे पास आते जा रहे हैं, उसी तरह से प्रचार और प्रसार में लगे हर एक पार्टियों के नेता अपने-अपने अंदाज से अलग-अलग बयानबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। यूपी के पीलीभीत पहुंचे केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री और उत्तर प्रदेश ब्रज क्षेत्र के विधानसभा चुनाव के प्रभारी अर्जुन मेघवाल ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस चौथे या पांचवें नंबर की पार्टी होगी।

65 सीटों पर भाजपा अपना परचम लहराएगी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वह पूरे ब्रज क्षेत्र में अपना दौरा कर चुके हैं और उनका आकलन यह है कि पूरे ब्रज क्षेत्र की पूरी 65 सीटों पर भाजपा अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि ब्रज में हमारी किसी एक पार्टी से लड़ाई नहीं है। यहां पर अगर हम आगरा को देखें तो वहां पर बीएसपी से लड़ाई है तो इधर समाजवादी पार्टी से और कांग्रंस के कोई स्थान नहीं है। साथी ही साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी  सुशासन और विकास के मुद्दे पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा तो भाजपा का एजेंट एक मुद्दा है और वह सुशासन और विकास के मुद्दे के साथ ही रहेगा।

कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस यहां पर आगामी विधानसभा चुनाव में चौथे और पांचवें नंबर की लड़ाई के लिए लड़ेगी। बता दें कि अगले साल की शुरुआत में यूपी में अन्य चार राज्यों के साथ विधानसभा चुनाव है।

Related Articles

Back to top button