देशवासियों को मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी, झमाझम बारिश के लिए हो जाए तैयार, जाने जनता को कब मिलेगी गर्मी से राहत

देश के तमाम राज्यों में जनता भीषण गर्मी की वजह से काफी परेशान है। ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और अगर निकल भी रहे हैं तो अपने चेहरे को अच्छे से ढक कर निकल रहे हैं। जिससे भीषण गर्मी से बचा जा सके।

देश में भीषण गर्मी से मचा कोहराम

देश के तमाम राज्य भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। देश की तमाम राज्यों का पारा 50 के पारा तक पहुंच गया है। लोगों को भीषण गर्मी इस कदर परेशान कर रही है कि अब लोग घर पर बैठना ही पसंद कर रहे हैं। क्योंकि अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो उनको गर्म हवाओं के तमाचे लग रहे हैं। वही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के 37 स्थानो पर भीषण गर्मी दर्ज की गई है यहां पर टेंपरेचर 45 डिग्री या फिर उससे ज्यादा दर्ज किया गया है। राजस्थान के तो कुछ हिस्सों में पारा 51 के करीब तक पहुंच गया है। ऐसे में हीट वेव के मामले भी तेजी के साथ दर्ज किया जा रहे हैं। तो वही लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह अपने घरों से कम से कम बाहर निकले।

जल्द मानसून दे सकता है दस्तक

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों में केरल में मानसून दस्तक दे देगा।सामान्‍य तौर पर केरल में मानसून एक जून को आता है, लेकिन इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 31 मई को ही दस्तक देगा। जिसके बाद देश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। वही मौसम विभाग का कहना है कि अभी लोगों को जून तक गर्मी और परेशान करने वाली है। अगर गर्म स्थान वाले राज्यों की बात की जाए तो यहां मौसम दस्तक अगस्त और सितंबर में देगा। लेकिन अबकी बार सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे देश में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती हुई दिखाई देगी।

Related Articles

Back to top button