सुल्तानपुर में BJP को बड़ा झटका:, 18 भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ

मेनका गांधी कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में बना रही थी पार्टी सदस्य

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद राणा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सुल्तानपुर में BJP को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर सदस्यों की संख्या में विस्तार कर रही थीं। इसी बीच 18 भाजपाइयों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद राणा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई, उन्होंने कहा कि अहंकार की हार शुरू हो गई है।

कांग्रेस पार्टी की जनसेवा भावना से प्रभावित होने के साथ-साथ मौजूदा भाजपा सरकार की तानाशाही और जन विनाशकारी नीतियों से आहत होकर इन सबने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। मैं इन सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करता हूं।

जिलाध्यक्ष बोले- 24 घंटे सेवा के लिए उपलब्ध

विनोद राणा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं को परिवार का हिस्सा मानती है और मैं विश्वास के साथ कहता हूं मेरे पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को मेरी कभी भी कही भी आवश्यकता हो बेहिचक बताए। मैं दिन के 24 घंटे उपलब्ध हूं।

इन लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद राणा की अध्यक्षता में महासचिव विजय पाल व विनोद पाण्डेय की देखरेख में कादीपुर विधानसभा में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राजेश दुबे, चन्द्र भूषण पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार पाण्डेय, प्रदीप कुमार पाण्डेय, प्रदीप कुमार, विवेक पाण्डेय, बृज भूषण पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, अवनीश उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, धनंजय दृवेदी, संदीप उपाध्याय, आलोक पाण्डेय, राजेश मिश्रा, प्रभाकर दुबे, ओम प्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button