मेनका की गुजारिश- गैस के दाम पर भी रहम करें:पेट्रोल-डीजल के दाम घटने पर कहा-

मैं खुश हूं, भगवान करे बाकी चीजों के भाव भी कम हों

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में महंगाई पर बड़ा बयान दिया है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने पर उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं, लेकिन बाकी चीजों के भी दाम कम हों। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी ही सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गैस के दाम पर भी रहम करें।

मेनका चार दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचीं हैं। शनिवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

यह बोलीं- मेनका गांधी
‘हम बहुत खुश हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हुई है। भगवान करे कि बाकी सारी चीजें, जिनके दाम बहुत बढ़ गए थे जैसे कि गैस… उस पर भी वो सोचकर हमारे ऊपर रहम करें।’

सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचीं थीं मेनका
इसौली विधानसभा के दिल्ली बाजार स्थित कस्बे में मेनका गांधी पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि हम इसौली जीतें। जहां-जहां मैं जाऊंगी सदस्य बनाती जाऊंगी। 100 दिन में 100 कार्यक्रम होंगे, लेकिन इसके कोई मायने नहीं। अगर हम लोग कमर कसकर मन न बना लें। हमें इलेक्शन जीतना है। हमारे पास पहले भी लाखों सदस्य थे, लेकिन जिला परिषद में एक भी सीट नहीं आई। अगर केवल हमारे भाजपा के पदाधिकारी वोट दे देते तब भी हम जीत जाते। बूथ अध्यक्ष, उनके परिवार, उनके रिश्तेदार वही अगर वोट देते तो हम लोग जीत जाते।

मेनका गांधी ने आगे कहा कि 25-25 गांव में कोई नहीं जीता। एक ही लक्ष्य के साथ सुल्तानपुर आई हूं, न पैसे लेने आई हूं- न ठेके लेने।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button