2022 के चुनाव में साधु संतों पर नजर: 1000 से ज्यादा सन्तों को दिया जाएगा निमंत्रण

मुख्यमंत्री के बाद बसपा के महासचिव करेंगे साधु संतों का अभिनन्दन,

कार्तिक शुक्ल छठ को मुख्यमंत्री ने साधु संतों का अभिनन्दन कर उनके साथ भोजन किया तो अब बसपा महासचिव उनको लुभाने के लिए आ रहे हैं। बसपा महासचिव कार्तिक पूर्णिमा को साधु संतों का अभिनन्दन करेंगे

2022 के चुनाव में राजनीतिक दल अब धर्म नगरी वृंदावन के साधु संतों पर नजर टिकाए हुए हैं। कार्तिक शुक्ल छठ को मुख्यमंत्री ने साधु संतों का अभिनन्दन कर उनके साथ भोजन किया तो अब बसपा महासचिव उनको लुभाने के लिए आ रहे हैं। बसपा महासचिव कार्तिक पूर्णिमा को साधु संतों का अभिनन्दन करेंगे।

साधु संतों की उतारी जाएगी आरती

वृंदावन के एक निजी आश्रम में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मांट विधायक और स्थानीय बसपा नेता गोपनीय तरीके से तैयारी में जुट गए हैं। मांट विधानसभा क्षेत्र से विधायक और विधानसभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि उनको अभी पूरी तरह जानकारी नहीं हैं यह कार्यक्रम पार्टी की तरफ से है या सतीश मिश्रा जी की तरफ से। लेकिन इस कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा साधु संत उपस्थित रहेंगे। जिनका आरती उतार कर स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद उनको पटका, शॉल पहनाई जाएगी। साधु संतों को भोजन कराने के बाद उनको दक्षिणा भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तरह रहेगा कार्यक्रम

सूत्र बताते हैं कि वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र पर जिस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधु संतों ने पट्टे पर भोजन किया था उसी तरह बसपा महासचिव सन्तों को भोजन कराना चाहते हैं। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए बसपा नेता पट्टों का इंतजाम करने में जुट गए हैं। स्थानीय एक आश्रम में होने वाले इस कार्यक्रम में वृंदावन के अलावा ब्रज क्षेत्र के साधु संतों को भी निमंत्रण दिया जाएगा।

सतीश मिश्रा की है पार्टी में नम्बर 2 की हैसियत

बहुजन समाज पार्टी में पार्टी सुप्रीमो मायावती के बाद सतीश मिश्रा को सबसे अहम माना जाता है। पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा पहले भी वृंदावन आते रहे हैं। माना जा रहा है की 2022 के विधानसभा चुनाव में साधु संत अहम भूमिका निभा सकते है। यही बजह है की अब राजनेता इनको लुभाने के प्रयास में जुट गए हैं। हालाँकि अभी यह साफ़ नहीं है की बसपा महासचिव द्वारा आयोजित साधु संतों का यह कार्यक्रम वह पार्टी के लिए कर रहे हैं या फिर खुद का कोई निजी कार्यक्रम है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button