वसीम रिजवी के बयान पर मौलाना सैफ ने किया तंज, कहा- घर का नहीं वह कहीं का नहीं

हिंदू भाइयों से गुजारिश, वसीम जैसे पाखंडी को पहचाने और उसको सजा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म छोड़कर आज से हिन्दू धर्म अपना लिया है। जिसके बाद उन्होने इस्लाम से निकालने जाने के बयान दिया था। जिसके बाद शिया धर्म गुरु मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने वसीम रिजवी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस्लाम में कुरान और हमारे नबी मोहम्मद साहब न मानने वाला इस्लाम से अपने आप खारिज हो जाता है। किसी को जबरदस्ती इस्लाम से खारिज या दाखिल नहीं किया जा सकता है। वसीम ने कुरान और मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी की, वो अपने आप इस्लाम से खारिज हो गए। इस्लाम की बदनामी करा कर अब वो सनातन धर्म में गए है, अब वो सनातन धर्म को बदनाम करेंगे। मेरी हिंदू भाइयों से गुजारिश है कि वसीम जैसे पाखंडी को पहचाने और उसको सजा दे। मौलाना सैफ ने कहा कि जो इंसान अपने परिवार का नही हुआ, वो किसी का नही हो सकता है। उसके इस पाखंड से उसके परिवार वाले भी खिलाफ है।

वसीम रिजवी का नया नाम हरबीर नारायण सिंह त्यागी हो गया

आज सोमवार को वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। वसीम रिजवी ने एक वीडियो जारी कर सनातन धर्म अपनाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब मुझे इस्लाम से निकल ही दिया गया है, तो ये मेरी मर्जी है  कि किस धर्म में जाऊं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म दुनिया सबसे पुराना धर्म है, इस धर्म में जितनी इंसानियत, मानवता है, उतन की धर्म में नहीं है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरि ने उन्हें सनातन धर्म ग्रहण कराया और इसके बाद रिजवी का नया नामकरण हुआ। धर्म बदलने के बाद उनका नया नाम हरबीर नारायण सिंह त्यागी हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने वसीम रिजवी पर लगाया जुर्माना

वसीम रिजवी  ने गाजियाबाद में इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार किया जिसके बाद उनका शुद्धिकरण किया गया। हवन-यज्ञ भी किया गया। सारे अनुष्ठान महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरि की देखरेख में किए गए। वसीम रिजवी साल-2000 में वह राजधानी के मोहल्ला कश्मीरी वार्ड से सपा के नगरसेवक चुने गए। 2008 में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य और फिर बाद में चेयरमैन बने। वसीम रिजवी ने कुरान से 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जो खारिज हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को लेकर वसीम रिजवी पर जुर्माना भी लगाया था।

Related Articles

Back to top button