सीएम योगी को लेकर महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, “सीता जी को चुराने भी रावण भगवा कपड़े पहनकर आया था”

महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नाना पटोले ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस विवादित बयान पर चर्चा भी तेजी के साथ शुरू हो सकती है।

सीएम योगी के भगवा कपड़ों को लेकर विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब-जब जामसभाओं को संबोधित कर रहे हैं तो वह कांग्रेस पार्टी को निशाने पर ले रहे हैं। सीएम योगी के बयानों के बाद कांग्रेस भी उन पर पलटवार कर रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के भगवा कपड़ों को लेकर इशारों इशारों में कहा कि रावण भी सीता जी की चोरी करने आया था तो वह भगवा कपड़े पहने हुए था। भगवा कपड़ा पहनकर गलत नीति का समर्थन करना गलत है।

गरीबों को खिलाया जा रहा प्लास्टिक का चावल

नाना पटोले ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से यह चीन से प्लास्टिक का चावल ला रहे हैं और गरीबों को खिलाने का काम कर रहे हैं। आगे कहा कि चीन लगातार हमारे देश की सीमाओं पर कब्जा कर रहा है।ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्यों नहीं बोलते हैं। बताते चले कि सीएम योगी ने एक जनसभा में कांग्रेस पार्टी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था उन्होंने कहा था कि हम लोग देश में 400 सीटे लाने की बात करते हैं तो कांग्रेस वालों को चक्कर आने लगते हैं। यहां सीएम योगी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी लगातार राम मंदिर का विरोध करती रही है अगर राम मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो क्या इटली में बनेगा। अब भारत में राम मंदिर बन गया है तो आप इटली में राम मंदिर बनवा दीजिए।इनके विपक्षी दल भी राम मंदिर का हमेशा विरोध करते रहे हैं। सीएम योगी कैसे बयान के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार उन पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रही है।

Related Articles

Back to top button