महाराष्ट्र और केरल में कोरोना को मात देने वालों की संख्या सर्वाधिक

दिल्ली, देश में कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र और केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान इससे निजात पाने वालों की संख्या सर्वाधिक 6559 और 4031 रही।

इस वायरस से सबसे अधिक ठीक हाेने वाले राज्यों में महाराष्ट्र पहले और केरल दूसरे स्थान पर है।

महाराष्ट्र कोरोना संक्रमितों के मामले में सबसे आगे है और यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 6559 लोगाें के स्वस्थ होने से अभी तक कुल 20.43 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं वहीं केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान 4031 लोग इस वायरस के संक्रमण से मुक्त होने के बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 10.16 लाख से अधिक हो गयी है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र और दिल्ली समेत 19 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में 42 हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 17,407 नये मामले आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 56 हजार से अधिक हो गयी है।

पिछले 24 घंटों में 14,031 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ आठ लाख 26 हजार 75 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामले 3287 बढ़ने से 1.73 लाख से अधिक हो गये हैं। इस अवधि में 89 मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार 435 हो गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत

अंडमान-निकोबार–8———4952—–62

आंध्र प्रदेश—— 826——-882219—7170

अरुणाचल प्रदेश–2——— 16780—- 56

असम———-1621——–214879—1093

बिहार———-349——–260737—1542

चंडीगढ़ ——–503——– 21104—–355

छत्तीसगढ़ ——-2961——-306490—3848

दादरा- नगर हवेली

दमन-दीव——- 6———– 3400—– 2

दिल्ली——— 1584——–627423—-10914

गोवा———- 610———-53737—–796

गुजरात——–2638———264195—- 4412

हरियाणा ——-1470———266843—–3052

हिमाचल प्रदेश—495———57386——–996

जम्मू-कश्मीर —-875——–123860——-1958

झारखंड——– 473——–118505——-1090

कर्नाटक ——-6076——–934143—–12346

केरल ——–46288——–1016515——4241

लद्दाख——– 42————9649———130

लक्षद्वीप——-128————285———-1

मध्य प्रदेश—-3097———-255888——3865

महाराष्ट्र—— 83556———2043349—–52280

मणिपुर——–32————28878——- 373

मेघालय——-14————-13804——–148

मिजोरम——-19———— 4398——— 10

नागालैंड——12————-12102———-91

ओडिशा——-764———-334767——-1917

पुड्डुचेरी ——168———– 38940——– 669

पंजाब ——-5593———172845——-5872

राजस्थान—–1470———-316515——-2787

सिक्किम ——29————5986———-135

तमिलनाडु—- 3990———-836473——-12504

तेलंगाना—— 1948———295821——–1637

त्रिपुरा ———33———–32998——— 391

उत्तराखंड ——463———94979———1692

उत्तर प्रदेश—–2025———593035——-8728

पश्चिम बंगाल—3245——– 562195——-10272

कुल———-173413——10826075—–157435

Related Articles

Back to top button