लुधियाना: विदेशी स्टूडेंट की हुई मौत

पंजाब में लुधियाना की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में देर रात विदेशी स्टूडेंट की मौत हो गई है। वह फिरोजपुर रोड पर स्थित प्राइवेट पीसीटी यूनिवर्सिटी में बीएससी मेडिकल का छात्र था। साथियों के मुताबिक वह उन्हें उसके कमरे में मरा हुआ मिला। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक स्टूडेंट को उल्टियां हुई थी। जिससे उसकी मौत हो गई।

मरने वाले स्टूडेंट की पहचान हो गई है। वह साउथ सूडान के मोरडे मेडी यौकोबो का था। वह 1 साल पहले लुधियाना पढ़ने के लिए आया था। अभी के समय पर वह सुंदर नगर में नरेंद्र बंसल के घर पर किराए पर रहता था। करीबन रात के पुणे 2:00 बजे उसका सब उसके साथ ही उन्हें सिविल अस्पताल की मोर्चरी रखवाया गया।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार योकोबा एमबीडी मॉल के पास उल्टियां कर रहा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई मामला बहुत संदिग्ध है , लेकिन योकोबा के साथियों का कहना है कि देर रात जब उसके कमरे में गए तो वह बेड पर पड़ा हुआ था।

उसकी बिगड़ी हुई हालत को देखकर उसके साथी उसे निजी अस्पताल में लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल जब उसे लेकर आए तो डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

योकोबा के परिवार को उसके साथियों ने सूचित कर दिया है । साथियों का कहना है कि वह उसका पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे । उसके शव को साउथ सूडान भेजा जाएगा। उधर ,सिविल अस्पताल प्रशासन द्वारा थाना सराभा नगर को सूचित किया है और अब आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button