Loksabha Elections 2024: बिहार की इस सीट पर यादव जाति के लोग ही जीतते हैं चुनाव, जानिए इस सीट का चुनावी समीकरण

बिहार की इस सीट पर हमेशा से ही केवल यादव जाति के लोगों का ही कब्जा रहा है।

Madhepura: एक कहावत है कि, “रोम पोप का और मधेपुरा गोप का” अर्थात इस सीट पर हमेशा से ही गोप यानी यादवों का कब्जा रहा है। मधेपुरा लोकसभा सीट पर बिहार की कई जानी मानी हस्तियां चुनाव लड़ चुकी हैं।

JDU ने दिनेश चंद्र यादव को दिया है टिकट 

पिछले 2019 के चुनाव में बिहार की जानी मानी हस्ती शरद यादव को करीब 3 लाख वोटों से पटखनी देने वाले दिनेश चंद्र यादव को NDA ने अपना प्रत्याशी बनाया है। दिनेश चंद्र यादव जेडीयू के तरफ से गठबंधन के प्रत्याशी हैं।2019 लोकसभा चुनाव में दिनेश चंद्र यादव को 624334 लाख वोट मिले थे तो आरजेडी के प्रत्याशी और यहां से 4 बार के सांसद शरद यादव को 322807 लाख वोट मिले थे। जबकि हमेशा चर्चाओं में रहने वाले पप्पू यादव को मात्र 97631वोट मिले। इसी वजह से पार्टी ने एक बार फिर दिनेश चंद्र यादव पर भरोसा जताया है।

RJD ने कुमार चंद्रदीप को दिया है टिकट 

RJD ने भी यहां यादव कार्ड खेलते हुए प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप को टिकट दिया है। आपको बताते चलें कि, कुमार चंद्रदीप  संविधान सभा के सदस्य रहे कमलेश्वरी प्रसाद यादव के पौत्र हैं और BN मंडल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके डॉक्टर रमेंद्र कुमार यादव रवि के पुत्र हैं। कुमार चंद्रदीप का संबंध एक बेहद ही समृद्ध और पढ़े लिखे घराने से है।

बीपी मंडल, लालू यादव इस सीट से लड़े हैं चुनाव

मधेपुरा लोकसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर बिहार के कई बड़े नेता चुनाव लड़ चुके हैं। 1967 में अस्तित्व में आने के बाद यहां से बीपी मंडल पहली बार सांसद चुने गए तभी से इस सीट पर केवल यादव जाति के लोग ही सांसद बनते आ रहे हैं। दिग्गज नेता शरद यादव भी इस सीट से 4 बार सांसद चुने जा चुके हैं। जबकि लालू प्रसाद यादव भी दो बार सांसद तो बाहुबली नेता पप्पू यादव भी यहां से एक बार सांसद बन चुके हैं।

जानिए यहां का जातीय समीकरण 

इस सीट पर साढ़े तीन लाख यादव वोटर हैं, जबकि करीब 2 लाख के आसपास मुस्लिम वोटर भी हैं। यहां पर ब्राह्मण वोटर पौने दो लाख के आसपास जबकि सवा लाख के आसपास क्षत्रिय वोटर हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यहां के यादव वोटर किसके तरफ जाते हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button