Loksabha Elections 2024: जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी ने किया नामांकन, जानिए क्या है इस सीट का समीकरण

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गिरिडीह की गांडेय विधानसभा सीट से दावेदारी की है। जैसा कि मालूम है कि इस वक्त हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं

Kalpna Soren: झारखंड की सियासत में मची उथल पथल अब थमने लगी है, क्योंकि भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी अब चुनाव लड़ रही हैं। हेमंत के जेल में जाने के बाद प्रदेश की कमान चंपई सोरेन संभाल रहे हैं। ऐसे अब हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन भी राजनीति में उतर आई हैं और गिरिडीह की गांडेय विधानसभा सीट से JMM के टिकट पर दावेदारी पेश की हैं।

नामांकन से पूर्व शिबू सोरेन का लिया आशीर्वाद

कल्पना ने नामांकन में जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और अपने ससुर शिबू सोरेन और अपनी सास का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सोशल मीडिया पर लिखा कि, “झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी द्वारा मुझे गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ने का निर्देश दिया गया है। झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वाले सच्चे सिपाही हेमन्त जी की जीवन संगिनी, मैं, कल्पना मुर्मू सोरेन, झामुमो की सिपाही के रूप में झारखंड और गांडेय विधानसभा की जनता के हक-अधिकार के लिए जीवनपर्यंत कार्य करती रहूंगी।”

आपको बताते चलें कि, गांडेय की इस सीट से सरफराज आलम विधायक थे। लेकिन उनके राज्यसभा जाने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

नामांकन में ये लोग रहे मौजूद

कल्पना सोरेन के नामांकन में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम, झारखंड सरकार में मंत्री बसंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता और सत्यानंद भोक्ता शामिल रहें।

भाजपा ने दिलीप को दिया है टिकट 

भाजपा ने इस सीट पर दिलीप कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। गांडेय विधानसभा की इस सीट पर सर्वाधिक बार जेएमएम ने जीत दर्ज की है।

 

Related Articles

Back to top button