लोक इंसाफ पार्टी ने की निगम चुनाव रद करने की मांग

फगवाड़ा, लोक इंसाफ पार्टी (लोइंपा) ने दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनज़र पंजाब में होने जा रहे निगम चुनाव टालने की मांग की।

इस संदर्भ में पार्टी के नेताओं ने विभिन्न जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिये।

फगवाड़ा में पार्टी की अनुसूचित जाति विंग के प्रमुख जरनैल सिंह के नेतृत्व में सहायक आयुक्त से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया,

जिसमें कहा गया था,कि किसान आंदोलन के समाप्त होने तक निगम चुनाव आले जाएं।

ये भी पढ़े-Bhopal में माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, तीन मंजिला मकान किया ध्वस्त

ज्ञापन की प्रतियां मुख्य चुनाव अधिकारी,

स्थानीय निकाय मंत्री और जिला उपायुक्तों को भी भेजी गई है।

सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर पिछले लगभग डेढ़ महीने से चल रहे किसान आंदोलन के कारण किसानों समेत बड़ी संख्या में लोग पंजाब में मौजूद नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो पार्टी राज्यस्तर पर आंदोलन करेगी,

 प्रदेश सरकार के ‘किसान आंदोलन को कमज़ोर करने के षड्यंत्र‘ को सफल नहीं होने देगी।

Related Articles

Back to top button