Farmers Protest : 115 गिरफ्तार किसानों की लिस्ट हुई जारी, 26-31 jan के बीच हुई थी गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जेलों में बंद 115 किसान आंदोलनकारियों की लिस्ट जारी की। दिल्ली पुलिस ने इनको हिंसा के मामले में 26-31 जनवरी के बीच गिरफ्तार किया है। किसान संगठन शिकायत कर रहे थे कि 26 जनवरी के बाद उनके बहुत से साथी गुम हैं, जिसके बाद लिस्ट जारी हुई है। 

 बता दें इससे पहले  संयुक्त किसान मोर्चा के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) से मुलाकात की और केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरूद्ध कथित ‘षड्यंत्र’ की न्यायिक जांच कराने का उनसे आग्रह किया। मोर्चा के नेताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार ने उन्हें सूचित किया है कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) द्वारा गिरफ्तार 115 किसान तिहाड़ जेल में बंद हैं और मोर्चा ने सभी की मेडिकल बोर्ड से चिकित्सकिय परीक्षण कराने की मांग की।

115 किसानों की विस्तृत सूची साझा की
आप सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भेंट करके दिल्ली की जेल में बंद किसानों और किसान आंदोलन से जुड़े लापता लोगों के मुद्दे पर चर्चा की। दिल्ली सरकार ने शहर के कारागार में बंद 115 किसानों की विस्तृत सूची उनके साथ साझा की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने न्याय के लिए उनकी लड़ाई में पूरा सहयोग देने का वादा किया है। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को एक कानूनी टीम का गठन किया है और लापता हुए या जेल में बंद लोगों की मदद की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

29 युवाओं की एक सूची मुख्यमंत्री को सौपी

कानूनी टीम ने मंगलवार को केजरीवाल और अन्य नेताओं से मुलाकात करके जेलों में बंद किसानों को रिहा करने का अनुरोध किया। शिष्टमंडल में प्रेम सिंह भांगू, राजिन्दर सिंह दीप सिंह वाला, इन्दरजीत सिंह और हरपाल सिंह मुंडाल शामिल थे। मोर्चा द्वारा जारी बयान के अनुसार, मोर्चा के नेताओं ने लापता 29 युवाओं की एक सूची मुख्यमंत्री को सौंपी और जेल में बंद प्रदर्शनकारियों को मानवीय सुविधाएं मुहैया कराने का अनुरोध किया।

Related Articles

Back to top button