शराब माफिया की एक करोड़ से अधिक की सम्पत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद पुलिस ने शराब माफिया एवं हिस्ट्रीशटर की एक करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति को आज जब्त कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई शराब माफिया अन्य राज्यों से शराब लाकर लाने के बाद मिलावट कर अपमिश्रित बनाने के बाद आम जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। इसका सरगना शिकोहाबाद क्षेत्र के विदरखा निवासी सुखवीर सिंह यादव है । इसके गिरोह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि आज सुखवीर सिंह यादव उर्फ फेरू सिंह यादव की एक करोड़ से अधिक कीमत की सम्पत्ति को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सुखवीर सिंह यादव एक बड़ा गैंगेस्टर है। इसके खिलाफ करीब 12 मुकदमे दर्ज है और यह जिले के पंजीकृत गिरोह का माफिया है। इसके अन्य साथियों की सम्पत्ति की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button