बहराइच : पृथ्वीपुरवा गांव में तेंदुए का आतंक 6 को किया घायल

जनपद बहराइच के मुर्तिहा इलाके में दिनदहाड़े घनी आबादी में पहुंचे तेंदुए ने कई घंटों तक जमकर आतंक मचाया और तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। तेंदुए की दहशत की वजह से पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा। लोग खुद की जिंदगी बचाने को लेकर घरों की छतों पर नजर आए। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार देर शाम तेंदुआ पिंजरे में कैद किया जा सका।

वहीं तेंदुए के हमले में घायल लोगों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है। तेंदुए के हमले में घायल 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। आपको बता दें कि मुर्तिहा इलाके के पृथ्वीपुरवा गांव में जंगल से निकला तेंदुआ अचानक गांव पहुंच गया। जिसके बाद एक के बाद एक करके 6 लोगों को घायल कर दिया। गांव वालों की सूचना के बाद मौके पर दर्जनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया। वहीं गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद किया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली

Related Articles

Back to top button