KOLKATA : सेना दिवस पर सशस्त्र बलों को सलाम करते हुए, ममता ने क्या लिखा अपने ट्वीट में, पढ़िए यहाँ ?

 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (mamta banerjee) ने शुक्रवार को सेना के जवानों को सलाम किया जिन्होंने राष्ट्र की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, “ आज सेना दिवस है। इस अवसर पर मैं सेना के सभी जवानों को सलामी देती हूं जिन्होंने राष्ट्र की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। जय हिन्द।”

हर वर्ष 15 जावरी को मनाया जात्ता है सेना दिवस

देश में सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में फील्ड मार्शल के एम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। फील्ड मार्शल करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने थे।

यह दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ-साथ सभी मुख्यालयों में परेड और अन्य सैन्य कार्यक्रमों के रूप में मनाया जाता है। आज 73वां भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। सेना दिवस उन बहादुर सैनिकों को सलाम करने के लिए का दिन है, जिन्होंने देश और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था।

 

ये भी पढ़ें:-Ranchi : राज्यपाल ने जेवियर्स कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक के निधन पर जताया शोक

 

 

Related Articles

Back to top button