जानिए क्यो देवरिया में अचानक रद्द हुआ अमित शाह का कार्यक्रम

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के देवरिया के सलेमपुर में आने का सरकारी प्रोटोकॉल मिला

लखनऊ: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से ऐन मौके पर निरस्त कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन विश्‍वास यात्रा के तहत शाह का शुक्रवार दोपहर यहां सलेमपुर में आने का कार्यक्रम था।

गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के बारें में बताया

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि अभी तक गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के बारे में प्रोटोकॉल जिला प्रशासन को नहीं मिला है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के देवरिया के सलेमपुर में आने का सरकारी प्रोटोकॉल मिला है और वे हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 1.35 बजे आयेंगे।

भाजपा की जन वश्विास यात्रा

गौरतलब है कि देवरिया जिले के कपरवार में भाजपा की जन वश्विास यात्रा ने गुरूवार शाम प्रवेश किया था। यात्रा के साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद डॉ.रमापतिराम त्रिपाठी, यात्रा प्रभारी सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद पहुंचे थे। यात्रा तीन दिन तक जिले में रहेगी।

Related Articles

Back to top button