जानिए खाद्य और तेलों के दाम

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में पूछपरख रही। खाद्य तेल उठाव सुस्ती से नरमी लिए रहे। आज मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। तिलहन जिन्सों में भाव ऊंचे रहे। दलहन में घटबढ़ हुई। आज मसूर, चना ऊंचा तथा मूंग घटकर बिकी। दालों में मांग होने से भाव ऊपर-नीचे हुए। चावल में कामकाज सामान्य रहा।
किराना बाजार शक्कर में पूछपरख बताई गई। आज शक्कर में कामकाज 3320 से 3350 रुपये की रंगत पर चला।शक्कर में 06 गाड़ी आवक हुई। गुड़ में स्टाकिस्टों की पूछपरख से तेजी रही। आज 01 गाड़ी गुड़ आया। हल्दी, खोपरा गोला तथा खोपरा बूरा में ग्राहकी सामान्य बताई गई।
तेल -तिलहन
खाद्य तेल गिरावट लिए रहे। आज मूंगफली तेल तथा सोयाबीन रिफाइंड में नरमी दर्ज की गई। तिलहन में रिफाइनरी वालों की खरीदी से भाव ऊंचे बोले गए।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में लिवाली से दलहनों में मिश्रित रंगत रही। आज मसूर, चना महंगा तथा मूंग सस्ती बिकी। दाल में उठाव बताया गया इससे भाव ऊपर नीचे हुए। चावल में कामकाज सामान्यवत बना रहा। आज चना बेसन महंगा बिका।

Related Articles

Back to top button