यूरोप के सर्वश्रेष्ठ नाइटलाइफ़ स्थलों में से इजराइल देश क्यों है खास ? जानें पूरी वजह।

इजराइल: हमारे भारत में धर्म दैनिक जीवन के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई के साथ ही अन्य धर्म भी सौहार्दपूर्वक सह-अस्तित्व में यकीन रखते हैं।

वहीं जब इजराइल की धार्मिक प्रवृत्तियों की चर्चा होती तो यही समझ में आता है कि यहां भले ही यहूदी बहुमत में हैं, लेकिन ईसाई और मुस्लिम समुदाय भी काफी संख्या में हैं। जिस तरह से भारत की विविध संस्कृतियों और धर्मों की विशाल आबादी अपनी अखंड संस्कृति के परदे पर एक उल्लेखनीय पच्चीकारी है, उसी तरह से इजराइल के जटिल और विविध समाज में एकता की जड़ें बहुत गहरे तक हैं और यह एकता कठिन समय में भी कायम रहती है।
इजराइल की राजधानी तेल अवीव की नाइट लाइफ दुनियाभर में मशहूर है। जनसंख्या के हिसाब से येरुशलम के बाद इजराइल का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर तेल अवीव ही है। कहते हैं कि इजराइल का सबसे आधुनिक चेहरा देखना हो तो एक बार तेल अवीव की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

हालांकि वास्तुकला और जीवंत रात्रिजीवन यानी नाइट लाइफ के मामले में येरुशलेम के बिल्कुल विपरीत है तेल अवीव, लेकिन इसकी आधुनिकता एक नए तरह के अचंभे और चकाचौंध से भर देती है।अवीव का हिब्रू भाषा में अर्थ होता है- वसंत। अपने इस अर्थ को चरितार्थ करते हुए इस शहर का निजाम भी एकदम रोमांटिक और खुशनुमा है। तेल अवीव शहर में शुक्रवार की रात बहुत मौज-मस्ती होती है और पूरी रात शहरभर की सारी सड़कें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से गुलजार रहती हैं। इस एक रात में ही सैकड़ों रातों का लुत्फ उठा लेना जरा भी अचंभे की बात नहीं होगी।

यहां तक कि मुंबई जैसी मायानगरी के रात्रिजीवन का आकर्षण भी तेल अवीव के मुकाबले कुछ कम है। वजह है वास्तुकला। दरअसल, तेल अवीव शहर के घर, बंगले, बिल्डिंग सब सलीके से सजे-धजे हैं, लेकिन वहां मुंबई की तरह बड़ी-बड़ी इमारतों के इर्द-गिर्द झुग्गी कॉलोनियां नहीं हैं।

तेल अवीव की खूबसूरती ऐसी है कि पूरा सप्ताह भी कम पड़ जाएगा पूरे शहर को देखने के लिए। तेल-अवीव के जाफा क्षेत्र में एक पिस्सू बाजार है। यहां से लोग खूब खरीदारी करते हैं, बिल्कुल ऐसे ही जैसे दिल्ली के कनाट प्लेस में लोग खरीदारी करते हैं। डायस्पोरा, तेल-अवीव कला संग्रहालय, इंडिपेंडेंस हॉल, राबिन, पामाच आदि जगहों पर घूमने का अपना ही मजा है। मुंबई की तरह वहां भी समंदर का किनारा है जहां इजराइली खाने का लुत्फ उठाना जायके की एक नई दुनिया में प्रवेश करने जैसा है।

तेल अवीव कला संग्रहालय तो विश्व प्रसिद्ध है ही, जाफा के प्राचीन बंदरगाह, बाहास शैली की इमारतं। तो दिल्ली के सीपी के गोल सर्किल की याद दिलाते हैं। यहां की सबसे बड़ी बात यह है कि इस शहर में युवा आबादी जिस जिंदादिली से रहती है, लोगों से मिलती-जुलती है, वह अद्भुत है।जिस तरह से भारत की समृद्ध परंपराओं को दिवाली और होली जैसे त्योहारों के माध्यम से मनाया जाता है, उसी तरह इजराइल में भी कई त्यौहार हैं। तेल अवीव में साल में एक बार यमनाइट महोत्सव होता है जिसमें इजराइल के पारंपरिक संगीत और नृत्य के जरिए इजराइल की सांस्कृतिक विविधता को दुनिया के सामने रखा जाता है।

कुल मिलाकर कहें, तो इजराइल की यह राजधानी तेल अवीव सचमुच में दुनिया की कुछ बेहतरीन राजधानियों में शुमार है।

नोट –यह पूरा लेख वरिष्ठ पत्रकार आकाश कुमार के द्वारा बताए गए शब्द लिखे गए हैं।

Related Articles

Back to top button