जानिए खाद्य तेलों के दामो के बारे मे

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में लिवाली बढ़ने से मजबूती दर्ज की गई। खाद्य तेलों में खरीदी से भाव उछाल लिए रहे। दलहन मांग सुस्ती से नरम हुए। आज चना, उड़द सस्ता होकर बिका। दालों में उठाव रहा इससे भाव ऊंचे रहे। चावल में कामकाज सामान्य बताया गया।
किराना बाजार
शक्कर में मांग रही। आज शक्कर में कामकाज 3320 से 3355 रुपये की रंगत पर चला। शक्कर में 08 गाड़ी आवक हुई। गुड़ में स्टाकिस्टों की खरीदी चल रही है इससे भाव ऊंचे बोले गए। खोपरा गोला में ग्राहकी साधारण बताई गई। साबूदाना में उठाव बढ़ा बताया गया इससे भाव ऊंचे बोले गए।
तेल -तिलहन
खाद्य तेल मजबूती लिए रहे। आज सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 25 रुपये का उछाल दर्ज किया गया। तिलहन में रिफाइनरी वालों की पूछपरख रही। इससे सोयाबीन महंगा बिका।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में लिवाली घटने से दलहनों में नरमी रही। आज चना, उड़द सस्ता होकर बिका। दाल में उठाव बताया गया इससे भाव ऊंचे बोले गए। चावल में कामकाज सामान्य रहा।

Related Articles

Back to top button