बलिया में किसान महापंचायत का हुआ आयोजन, हज़ारों की संख्या में किसानों ने लिया भाग

बलिया रामपुर महावल में युवा चेतना द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में हज़ारों के संख्या में किसान-नौजवान ने भाग लिया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किसान महापंचायत का शुभारंभ किया।

उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा सरकार किसान विरोधी है।किसान आंदोलन को मोदी सरकार गोली के बल पर दबाने का साजिश कर रही है।युवा चेतना किसान आंदोलन के साथ है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश की अस्मिता का सवाल है सबको एक होना होगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की किसानों पर अत्याचार हो रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-टिकैत ने बताया किसान आंदोलन को लंबा चलाने का नया फार्मूला, कही ये बात

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश का भगवान 70 दिनों से अपना अधिकार माँग रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन हैं। सिंह ने कहा की देश में अघोषित आपातकाल है हम नौजवानों को आगे आना होगा।सिंह ने कहा की मोदी सरकार के खिलाफ किसान देश के लिए खड़ा है एसी स्थिति हम नौजवानों को भी आगे आना होगा।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना राकेश टिकैत के साथ है हम पूरे पूर्वांचल में किसान महापंचायत करेंगे।श्री सिंह ने कहा की मोदी सरकार का उद्देश्य अंबानी-अड़ानी का विकास है।

सिंह ने कहा की महापंचायत रोकने हेतु योगी सरकार ने अपनी पुलिस को भेज दिया पर हम रुकने वाले नहीं हैं।श्री सिंह ने कहा की गांधी बनाम गोडसे की लड़ाई में हम गांधी के साथ खड़े हैं पर भाजपा गोडसे के साथ है। सिंह ने कहा की 2022 में योगी सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना होगा। सिंह ने कहा की मोदी-योगी सरकार हिंदू-मुस्लिम राजनीति के बल पर जनता को मूर्ख बना रही है। सिंह ने कहा की मोदी सरकार को कृषि बिल वापस लेना होगा।

किसान-नौजवान प्रतिनिधियों ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया।

महापंचायत का अध्यक्षता शिवजी राय ने वहीं संचालन डा. सुनील राय ने किया।महापंचायत को अमितेष सिंह बबुआ,जीशान अहमद अंसारी,अजय राय मुन्ना,मोहन सिंह,बैजू राय,सैफ नवाज,राकेश खरवार,अजय ओझा,सन्नी तिवारी,चमचम तिवारी,निखिल पांडेय,रवि बिंद,नरोत्तम सिंह बागी,नकुल राय,सोनू शाह,बब्लु राय,अजय तिवारी,आदित्य चौबे,मोनु राय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button