खेसारी-काजल की ‘लिट्टी चोखा’ का ट्रेलर रिलीज

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी की आने वाली फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल की फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फ़िल्म की लीड अभिनेत्री काजल राघवानी इस मौके पर शामिल नहीं हुई। वहीं, फ़िल्म की दूसरी अभिनेत्री श्रुति राव भी इस समारोह में शामिल नहीं हुई। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर निर्माता – निर्देशक के अलावे सिर्फ खेसारीलाल यादव ही नज़र आये।

खेसारीलाल यादव ने कहा, “यह फ़िल्म शानदार है। इसमें हर किरदार का अपना महत्व है। इसमें प्रदीप के शर्मा, पराग पाटिल, पद्म सिंह, काजल राघवानी जैसे सभी लोगों की सोच दिखती है। यह फ़िल्म किसानों की बात को प्रमुखता से दर्शकों के बीच रखेगी। इसकी कहानी शोषण, उत्पीड़न और जुल्म पर चोट करती है। तो किसानों के मुद्दे पर खुलकर बात करती है। आखिर किसान आत्महत्या क्यों करते हैं, जबकि किसानों के बिना पैसे वालों की भी ज़िंदगी नहीं चल सकती। किसान साल भर खेत में खून पसीना एक करते हैं, तब जाकर एक आम आदमी से लेकर देश की नीतियां बनाने वाले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, अधिकारी और पैसे वालों को रोटी नसीब होती है। इसलिए यह ज्वलंत विषय है। इसपर सरकार को और हमें भी सोचना चाहिए।”

बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ में मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश हैं। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। यह फ़िल्म अप्रैल के दूसरे हफ्ते में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button