खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के साथी अवतार सिंह खांडा की मौत!

दिल्ली: खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी अवतार सिंह खंडा का बर्मिंघम में निधन हो गया है। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था और बर्मिंघम के अस्पताल में भर्ती था। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि खंडा को जहर दिया गया था लेकिन जानकारी मुताबिक उन्हें ब्लड कैंसर था।

हालांकि मौत की खबर पता चलते ही सुबह से ही मीडिया का तांता मृतक अवतार सिंह के घर के बाहर लगा हुआ है लेकिन परिवारिक मेंबर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
अवतार सिंह खांडा को लंदन में भारतीय दूतावास पर लगे तिरंगे को उतारने के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था।

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद लंदन में खांडा की ओर से प्रदर्शन बुलाए गए थे और उसने इसका नेतृत्व किया था। यह भी कहा जाता है कि अमृतपाल को पंजाब भेजने और मुहिम चलाने के पीछे इसी शख्स का मुख्य हाथ था।

Related Articles

Back to top button