खगड़िया : अवैध मिनी Gun फैक्ट्री का संचालक गिरफ्तार,ये चीज़ें हुई बरामद

 

खगड़िया: बिहार में खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन ने रविवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने नेशनल हाईवे- 31 (National high way) पर प्रमाणपुर ढाला के निकट से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उक्त युवक के पास से पांच पिस्तौल और दस मैगजीन बरामद किया गया है।

युवक से की जा रही है पूछताछ

रंजन ने बताया कि युवक की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक निवासी मोहम्मद जमशेद के रूप में की गयी है। गिरफ्तारी के समय जमशेद हथियारों की आपूर्ति करने खगड़िया होते हुए सहरसा जा रहा था। गिरफ्तार जमशेद मुंगेर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button