Kashmir ITBP Bus Accident Today: ITBP के 39 जवानों को ले जा रही सिविल बस 200 फीट नीचे नदी में गिरी, कई जवानों के शहीद होने की आशंका

News Nasha

अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में मंगलवार को ITBP के जवानों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 39 जवानों को ले जा रही ये एक सिविल बस थी। जिसका ब्रेक फेल होने के बाद नदी में गिर गई। अभी तक इस घटना में 6 जवान शहीद होने की खबर है। फिलहाल जवानों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे जवानों को यह बस वापिस ला रही थी कि अचानक फिसलन के चलते पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान जारी है।

 

Related Articles

Back to top button