पांचवी बार किया गया कनिका का कोरोना टेस्ट, जानिए कैसी है कनिका की रिपोर्ट

बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर साथ काफी वक्त से चर्चा में है। कनिका कपूर कोरोना से ग्रसित हैं। कनिका कपूर का चार बार कोरोना टेस्ट किया गया है लेकिन चारों बार उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन अब पांचवीं बार भी कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट सुनकर उनके फैंस और परिवार वाले थोड़ा परेशान जरूर होंगे क्योंकि कनिका की पांचवीं बार कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि इसमें कोई डरने वाली बात नहीं है।

आपको बता दें कोरोना के पेशेंट की हर 48 घंटे के बाद जांच की जाती है। इससे पहले कनिका कपूर की भी 48 घंटे पहले चौथी बार जांच की गई थी। जो कि पॉजिटिव आई थी। आपको बता दें कि कनिका कपूर इस वक्त लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि कनिका कपूर 12 मार्च को लंदन से मुंबई पहुंची थी। उसके बाद उन्होंने लखनऊ में पार्टी की थी। उस पार्टी में राजनीति से लेकर तमाम बडे अधिकारी शामिल थे। मामला सामने आने के बाद कनिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

 

Related Articles

Back to top button