सुशील मोदी के अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगे जेपी नड्डा, पटना गंगा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का कल दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं में शोक का माहौल देखने को मिला। उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके शरीर को पटना विशेष विमान से लाया जा रहा पार्थिव शरीर।

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे सुशील मोदी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। उनके इलाज देश की राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में किया जा रहा था। लेकिन अचानक से उनकी कल मौत की खबर जैसे ही उनके चाहने वालों तक पहुंची तो सभी के चेहरों पर मायूसी छा गई। उनके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही सुशील मोदी के पार्टी के शरीर को उनके घर लाने की तैयारी तेजी के साथ चलती हुई दिखाई दे रही है। बताया गया है कि उनके पार्थिक शरीर को एक विशेष विमान से पटना लाया जाएगा।

राजकीय सम्मान के साथ सुशील मोदी का होगा अंतिम संस्कार

सुशील मोदी की मौत से इस वक्त पूरे देश में उनके चाहने वालों की चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। खासतौर पर बिहार के लोग इस वक्त उनके अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। उनकी मौत से बिहार की सरकार भी काफी सदमे में है। सरकार ने फैसला लिया है कि उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशील मोदी के बारे में आपको बता दें कि वह 2005 से 2013 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। तो वहीं 2017 से 2020 तक यहां फिर से उपमुख्यमंत्री बने। सुशील मोदी की मौत के बाद उनके पार्टी शरीर को आज सबसे पहले उनके घर पर ले जाएगा जहां लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उसके बाद पार्टी कार्यालय पर ले जाया जाएगा। फिर बाद में अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट पर पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य भाजपा के नेता मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button