आज आगरा-बरेली के दौरे पर जेपी नड्डा, अमित शाह मेरठ दौरे पर

जानिए क्या है आज जेपी नड्डा और अमित शाह का कार्यक्रम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा जमकर तैयारिया कर रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्‍ट्रीय जेपी नड्डा के और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलग अलग शहरों के दौरे कर रहे हैं। जेपी नड्डा आज  पहले आगरा में रहेंगे। इस दौरान वह ब्रज प्रांत की 20 विधानसभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके नब्ज टटोलने के साथ जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद वह बरेली रवाना हो जाएंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मेरठ दौरे पर रहेंगे।

जानिए जेपी नड्डा के कार्यक्रम के बारें में

मिला जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आगरा में बैठक करने के बाद दोपहर बाद बरेली के लिए रवाना होंगे। वह वहां पार्टी के लिए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान उनका बरेली में प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करने का भी कार्यक्रम है। आगरा के भाजपा जिलाध्‍यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 10 बजे के करीब आगरा पहुंचेंगे। इसके बाद वह राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. वहीं, सुबह 10:50 बजे से वह फतेहाबाद रोड स्थित रमाडा प्लाजा में आगरा, फतेहपुरसीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद क्षेत्र की 20 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद रमाडा प्लाजा में दूसरी बैठक अलीगढ़, हाथरस, एटा और मैनपुरी क्षेत्र की 20 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ होगी। यही नहीं, इस दौरान वह बैठकों में संगठन की अब तक की तैयारियों के साथ ही प्रत्याशियों की चुनावी स्थिति के बारे में भी मंथन करेंगे। वहीं, नड्डा दोपहर 2:30 बजे बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां चुनावी बैठक और डोर-टू-डोर कैंपेन के साथ कई कार्यक्रम हैं।

अमित शाह मेरठ में रहेंगे

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यूपी के मेरठ में डेरा डालेंगे. इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वहीं, वह भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही सामाजिक लोगों से मिलने का कार्यक्रम है। भाजपा सूत्रों की मानें तो इस दौरान वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट नेताओं से मिल सकते हैं। बता दें कि इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा ने आरएलडी के साथ गठबंधन किया है, ताकि भाजपा को हराया जा सके।

Related Articles

Back to top button