चर्चा में बन गया है झारखंड विधानसभा में बीजेपी का वास्तुशास्त्र दांव

रांची: भारतीय जनता पार्टी वास्तुशास्त्र के सहारे झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरने का मन बना चुकी है | भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही धर्म पर विश्वास करती रही है और धर्म के नाम पर राजनीति करती रही है झारखंड विधानसभा चुनाव में आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाला झारखंड विधानसभा चुनाव शुरू हो गया है | आज पलामू प्रमंडल की 13 विधानसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी हो गई है | झारखंड बीजेपी फिलहाल फेसबुक ट्विटर और इंस्टाग्राम का तो सहारा ले ही रही है बल्कि अब वास्तु शास्त्र का भी सहारा लेने का मन बना चुकी है | वास्तु के अनुसार चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के चयन का कार्य उनके नामांकन का कार्य और कार्यकर्ताओं की तैनाती का कार्य भी वास्तु शास्त्र के अनुसार किया जाएगा झारखंड भाजपा में वास्तु शास्त्र के जरिए तमाम तरह की गतिविधियां भाजपा के प्रदेश कार्यालय रांची में किया जा रहा है |

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा इन दिनों वास्तु शास्त्र के द्वारा विजय के गुण का अध्ययन कर रहे हैं | लक्ष्मण गिलुवा पार्टियों के वास्तु शास्त्र का अध्ययन तो कर ही रहे हैं | वही पार्टी प्रत्याशी के चयन में किस तरह का वास्तु होना चाहिए और बैठकों में किस तरह का वास्तु अपनाना चाहिए इन तमाम गतिविधियों पर अध्ययन कर रहे हैं | प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को एक किताब पढ़ते हुए भी लगातार देखा जा रहा है | जो वास्तु शास्त्र में की ओर से विजई प्रत्याशियों और बीजेपी पार्टी की क्या-क्या गुण होना चाहिए | उन तमाम पहलुओं पर अध्ययन कर रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा यह बताते हुए नहीं थकते हैं कि झारखंड में पार्टी ने वास्तु के अनुसार लगातार काम किया है और पिछले कई चुनाव में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है |

लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव और निकायों के चुनाव में भी भाजपा का बेहतर प्रदर्शन वास्तु शास्त्र की सहायता से ही हुआ है | प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा बताते हैं कि वास्तु का महत्व जिस तरह से हमारे जीवन में है उसी तरह से पार्टी की गतिविधियों में भी वास्तु का महत्व है पार्टी किस तरह के कार्यकर्ताओं को किस विधानसभा क्षेत्र में उतारेगी इसका भी अध्ययन कर रहे हैं और निश्चित रूप से वास्तु का वह सहारा लेकर अन्य तमाम राजनीतिक दलों को विधानसभा चुनाव में पानी देने का काम करेंगे |

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने झारखंड में पार्टी के विजई होने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्यालयों का भी चयन करवाया है | वास्तु शास्त्र के अनुसार वाहन कार्यालय साज-सज्जा कार्यालय घोषणा पत्र कार्यालय अतिथि नेताओं के स्वागत का कार्यालय तमाम तरह की व्यवस्थाएं पार्टी कार्यालय में वास्तु शास्त्र के अनुसार की करवाई है | प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित कई पदाधिकारियों का चेंबर भी बदल दिया गया है जो वास्तु शास्त्र के अनुसार होना चाहिए वास्तु शास्त्र की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए यह बताया जा रहा है कि वास्तु के अनुसार भाजपा पूरी तरह से कार्य कर रही है ताकि उसको विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का आंकड़ा आसानी से छूने में सहायता मिले और यही कारण है कि हाल ही में पार्टी ने कई नेताओं को अपने दल में दूसरे दलों से लेकर आई है | जो वास्तु के साथ में के अनुसार बेहद ही शुभ है हाल के दिनों में पार्टी ने किस पार्टी से कौन सा प्रत्याशी लेकर आना है यह भी वास्तु शास्त्र के अनुसार तय करवाने का संकेत दिया है |

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने बताया कि अमुक व्यक्ति के आने से क्षेत्र में पार्टी में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उसे भाजपा 65 प्लस का आंकड़ा आसानी से छू पाएगी पार्टी में बैठकर भी वास्तु शास्त्र के अनुसार ही हो रही है और तमाम तरह की गतिविधियों में भाजपा वास्तु के सहारे चुनावी मैदान में उतरना चाहती है पार्टी वास्तु शास्त्र के अनुसार ही प्रत्याशियों के चयन से लेकर उनके नामांकन और तमाम तरह की उनकी गतिविधियां भी तय करेगी | जहां भारतीय जनता पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं से ज्यादा वास्तु शास्त्र पर विश्वास होता हुआ दिख रहा है | वहीं कई लोग इसे अंधभक्ति बता रहे हैं तो कई लोग इसे सकारात्मक सुझाव भी मान रहे हैं | राजधानी रांची के मनोचिकित्सक विनोद सिंह के अनुसार वास्तु के अनुसार जिस तरह से भाजपा की गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही है | उसे निश्चित ही उनके काउंसलिंग की आवश्यकता है |

तो वही पंडित रामदेव बताते हैं कि वास्तु के अनुसार अगर भाजपा कार्य करती है तो उसको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे जो आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम के रूप में सामने आएंगे वहीं जल्दी झारखंड में भाजपा सरकार बनाने में लिए मदद भी साबित होता हुआ दिखाई देगा | फिलहाल राजधानी रांची सहित झारखंड में चर्चा है कि झारखंड भाजपा जिस तरह से वास्तु का सहारा ले रही है उसे यही लगता है उसको अपने कार्यों से ज्यादा और अपने कार्यकर्ताओं से ज्यादा वास्तुशास्त्र पर विश्वास हो गया है लेकिन कई नेता दबी जुबान से आते हैं कि पार्टी निश्चित रूप से वास्तु का सहारा ले रही है लेकिन पार्टी में कार्यकर्ता और उसके कार्यों का महत्व है वह वास्तु का महत्व नहीं हो सकता है फिलहाल तो राजधानी रांची में यही चर्चा है कि भाजपा इस बार वास्तु शास्त्र के सहारे अपनी चुनावी नैया पार लगाना चाहती है |

 

 

अशोक कुमार

Related Articles

Back to top button