झारखंड : कोरोना के 383 मरीज मिले, दो की मौत

रांची। झारखण्ड में 383 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में अच्छी खबर यह है कि 470 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से दो मरीज शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 86, बोकारो से 40, चतरा से 2, देवघर से 16, धनबाद से 50, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 48, गढ़वा से 28, गोड्डा से 4, गुमला से 17, हजारीबाग से 16, जामताड़ा से 1, खूंटी से 21, कोडरमा से 3, लातेहार से 8, लोहरदगा से 7, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 7, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 7 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 99428 हो गया हैं। 5966 सक्रिय केस हैं। 92598 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक कोरोना से 864 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 93. 13 प्रतिशत हैं।

Related Articles

Back to top button